डूबने की घटनाओं पर सख्त हुए डीएम, जलाशयों के पास लगेंगे डेंजर बोर्ड और चलाया जाएगा जागरूकता अभियान

Share

जौनपुर। जिलाधिकारी Samuel Paul N. की अध्यक्षता में रविवार को कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आपदा न्यूनीकरण, डूबने की घटनाओं की रोकथाम, हीट वेव, अग्नि सुरक्षा, विद्युत सुरक्षा तथा आंधी-वज्रपात से बचाव के उपायों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में लगातार हो रही डूबने की घटनाओं पर गंभीर चिंता जताते हुए निर्देश दिया कि नदी, तालाब और अन्य जलाशयों के आसपास व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए। जिन स्थानों पर बच्चे स्नान करने पहुंचते हैं वहां डेंजर बोर्ड और रिफ्लेक्टर लगाए जाएं तथा लोगों को जागरूक करने के लिए पंपलेट और लीफलेट का वितरण कराया जाए।

उन्होंने कहा कि बच्चों को नदियों और गहरे जलाशयों में जाने से रोकने में विद्यालयों और अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। बेसिक शिक्षा विभाग को निर्देश दिया गया कि गर्मी के मौसम में बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से उन्हें जागरूक और व्यस्त रखा जाए।

बैठक में लू, गर्मी, आंधी और वज्रपात से बचाव के उपायों पर भी चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को ओआरएस पैकेट वितरण कराने तथा हीट वेव से बचाव के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर तक आपदा से बचाव संबंधी जानकारी पहुंचाई जाए और ग्राम सभाओं के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाए।

अग्नि सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी ने सभी विद्यालयों में फायर इक्विपमेंट की जांच कराने और प्रत्येक फ्लोर पर अग्निशमन उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। विद्यालयों में मॉक ड्रिल आयोजित कराने तथा बच्चों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करने को भी कहा गया। इसके अलावा रसोइयों को एलपीजी गैस के सुरक्षित उपयोग तथा विद्युत सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने सभी पंजीकृत नावों में लाइफ जैकेट और प्रशिक्षित नाविक की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए कहा कि सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाए ताकि जनहानि की घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनजीवन से जुड़ी किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानंद झा, सभी उपजिलाधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Ashirwad IVF Centre Jaunpur
Ashirwad IVF Centre Jaunpur
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें