• Sun. Aug 30th, 2026

    थाना समाधान दिवस में पहुंचे फरियादी, 3 मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण

    Share

    5 प्रार्थना पत्र प्राप्त, शेष मामलों के समाधान के लिये दिये गये निर्देश
    खेतासराय, जौनपुर।
    स्थानीय थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं और उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। समाधान दिवस में कुल 5 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिनमें से 3 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
    कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए निष्पक्ष और समयबद्ध कार्रवाई का भरोसा दिलाया। शेष दो मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
    अधिकारियों ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जा रहा है, ताकि लोगों को न्याय के लिए भटकना न पड़े। समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।
    इस अवसर पर थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह, दिवसाधिकारी कपिलदेव, अनिल सिंह, अशोक वर्मा, शैलेन्द्र राय, गुलाब चन्द, अजय यादव सहित राजस्व निरीक्षक, लेखपाल आदि मौजूद रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed