• Sun. Aug 30th, 2026

    सद्भावना क्लब ने 165 मेधावी छात्र/छात्राओं को किया सम्मानित

    Share


    जौनपुर। सद्भावना क्लब, जौनपुर के तत्वावधान में अध्यक्ष डॉ. विवेकानंद मौर्या की अध्यक्षता में रविवार को रज़ा डी.एम. (शिया) इंटर कॉलेज, मंडी नसीब खाँ में 31वाँ मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 165 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
    कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इसके बाद रिया एवं सुप्रिया ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष डॉ. विवेकानंद मौर्या एवं क्लब के सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियों का बुके भेंट कर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।


    डॉ. अलमदार नज़र ने सद्भावना क्लब की स्थापना, उद्देश्यों एवं सामाजिक गतिविधियों का परिचय प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद, जौनपुर की अध्यक्ष मनोरमा मौर्या ने अपने उद्बोधन में मेधावी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत एवं लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
    विशिष्ट अतिथि ए.ए. जाफरी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज जौनपुर तथा विशिष्ट अतिथि सैयद नजमुल हसन ‘नजमी’ ने भी अपने संबोधन में विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    समारोह में पूर्व अध्यक्ष लालजी यादव, श्रावण साहू, नरसिंह अवतार जायसवाल, मधुसूदन बैंकर, आशीष साहू, निवर्तमान अध्यक्ष मो. रज़ा खान, कोषाध्यक्ष विनीत गुप्ता, संतोष अग्रहरि, विकास अग्रहरि, एडवोकेट रविकांत जायसवाल, अखिलेश अग्रहरि, संतोष अग्रहरि फार्मेसी,धीराज गुप्ता, सैयद फरोग अहमद शाहबाज़ खान, चंद्रेश मौर्या, दिनेश कुमार यादव, अभिनंदन त्रिपाठी,सूरज मौर्या लोकेश जावा प्रीतेश गुप्ता, श्रीमती आदर्श वर्मा, अंजली बाला, प्रतिमा यादव, गुंजा त्रिपाठी, नागेंद्र यादव (राज कॉलेज), रेनू बैंकर सहित क्लब के संयोजक ताहिर क़ादरी सोनू , सदस्य, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    कार्यक्रम का सफल संचालन पूर्व अध्यक्ष हफ़ीज़ शाह ने किया। अंत में सचिव हर्ष माहेश्वरी ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह में सम्मानित हुए विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखने को मिला।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed