• Sun. Aug 30th, 2026

    रानीपुर गांव में आवारा पशुओं का आतंक, राहगीरों की बढ़ी परेशानी

    Share

    जौनपुर। मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के रानीपुर गांव में सड़क पर दो आवारा पशुओं के आपस में भिड़ जाने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना के दौरान सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और लोग डर के कारण जगह-जगह रुक गए। राहगीरों को सावधानी के साथ रास्ता पार करना पड़ा, क्योंकि पशुओं के हमलावर होने की आशंका बनी रही। स्थानीय निवासी मुन्ना, अनिल, उमेश और चंदू ने शनिवार की सुबह करीब 11 बजे बताया कि आवारा पशुओं से किसान ही नहीं, बल्कि आम लोग भी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि लड़ते हुए पशुओं की चपेट में आने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। मामले में रामनगर के पशुपालन अधिकारी प्रशांत पटेल ने बताया कि आवारा पशुओं को गौशाला भेजने के लिए टीम गठित कर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार अभियान चलाकर समस्या का समाधान किया जाएगा।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed