जोन इंचार्ज ने की शाहगंज विधानसभा में बसपा प्रभारी की घोषणा

Share

बहन जी के भरोसे पर सदैव खरा उतरने का करुंगा प्रयास: गामा

शाहगंज, जौनपुर। नगर के जौनपुर मार्ग स्थित अखनसराय के एक मैरेज हाल में शुक्रवार की शाम बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या मंडल के जोन इंचार्ज दिनेश चंद्रा ने शाहगंज विधानसभा के प्रभारी व प्रत्याशी के रूप में जुल्फेकार अहमद गामा के नाम की घोषणा की। श्री गामा ने सभी समाज के लोगों को साथ लेकर चलने की बात कही।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जोन इंचार्ज श्री चंद्रा ने कहा कि बहुत परेशानियों का सामना करते हुए बहुजन समाज ने अपने बूते पर खड़ा होने का जो इतिहास बनाया है, उसमें बाबा साहब डा. भीम राव अंबेडकर ने अकेले दम पर बहुजन समाज के उत्थान के लिए जो कार्य किया उसे आगे बढ़ाने का काम मान्यवर कांशीराम ने किया। कांशीराम के सपनों को गति देकर साकार करने और बहुजन समाज के उत्थान के लिए बहन मायावती का प्रयास जारी है। आज बहुजन समाज के लोग सर्वसमाज को उनका हक दिलाने, गरीब मजलूमों की लड़ाई लड़ने को हमेशा तैयार रहते हैं। उन्होंने स्थानीय विधानसभा से जुल्फेकार अहमद गामा की घोषणा करते हुए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अपने बूथ और मंडल पर पूरी मजबूती के साथ डटकर झूठ बोलकर सत्ता पर कब्जा करने वालों का मुकाबला करें और आगामी चुनाव उन्हें सत्ता से उखाड़ फेंक कर बहन मायावती को सत्ता की चाभी देने का काम करें।

घोषित प्रत्याशी श्री गामा ने अपने संबोधन में कहा कि जिस भरोसे के साथ बहन जी ने उन्हें जिम्मेदारी दी है, उनके भरोसे पर शत प्रतिशत खरा उतरने का पूरा प्रयास रहेगा। विधानसभा की सीट बहन जी के खाते में जाएगी इसका पूरा विश्वास दिलाता हूं। कहा सभी समाज के लोगों को साथ लेकर शाहगंज विधानसभा के विकास को गति देने का काम किया जाएगा। इस मौके पर भारी संख्या में सपा और भाजपा के लोगों ने पार्टी पदाधिकारियों के सामने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। जिन्हें पार्टी का पटका और साल देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर रामचंद्र गौतम, विनोद बागरी, सोमनाथ चौधरी, अजय भारती, अमरजीत गौतम, संतोष अग्रहरि, शाहनवाज आलम, एजाज अली, नोमान खान, कामरान अरफी, फिरोज खान, मौलाना राफे, रईस खान समेत भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व समर्थक रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें