सद्भावना क्लब जौनपुर द्वारा भोजन वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

Share

जौनपुर

सद्भावना क्लब, जौनपुर द्वारा स्व. कैलाश प्रसाद मौर्य जी की तीसरी बरसी के अवसर पर भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 20 अप्रैल 2026, सोमवार सायं 5:00 बजे मीरपुर-मलिन बस्ती, जौनपुर में आयोजित किया गया, जिसमें जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष डॉ विवेकानंद मौर्य ने की। इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्व. कैलाश प्रसाद मौर्य जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सामाजिक कार्यों को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष हफीज़ शाह, निवर्तमान अध्यक्ष मोहम्मद रज़ा खान, मोहित मौर्य, अधिवक्ता रविकांत जायसवाल, अमित गुप्ता, अमित निगम सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर मलिन बस्ती के लोगों को भोजन वितरित किया और सेवा कार्य में सहयोग दिया।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें