सै. हसनैन कमर दीपू की बेटी जूरियत जहरा ने हाईस्कूल में प्राप्त हुए 92% अंक

Share

जौनपुर
जौनपुर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ के अध्यक्ष सै. हसनैन कमर दीपू की बेटी जूरियत जहरा ने सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल में 92% अंक प्राप्त कर परिवार का नाम रोशन किया है। गौरतलब हो कि सै. हसनैन कमर दीपू की बड़ी बेटी जूरियत जहरा की प्राथमिक शिक्षा डालिम्स सनबीम स्कूल हमाम दरवाजा से शुरू हुई थी और कक्षा 9 में डॉ. रिजवी लर्नस एकेडमी में दाखिला लिया गया। सीबीएसई बोर्ड द्वारा जारी रिजल्ट में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। सूचना मिलते ही परिजनों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और सभी शुभचिंतकों ने बधाई दी। जूरियत जहरा ने इसका श्रेय शिक्षकों, माता-पिता को दिया है। बधाई देने वालों में संघ के संरक्षक आईबी सिंह, महामंत्री देवेंद्र खरे, कैलाश नाथ सिंह, राम जी जायसवाल, अजय शुक्ला, राजेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार हिम्मत बहादुर सिंह, मो. अब्बास रिजवी, राजन मिश्रा, अंकित जायसवाल, क्षमा सिंह, आमिर अब्बास, रिजवान समेत सैकड़ों लोगों ने बधाई दी है।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें