कौशलयुक्त युवा ही सशक्त राष्ट्र की पहचान” — अजीत प्रजापति

Share

“कौशल और सेवा भावना से सशक्त युवा ही राष्ट्र निर्माण की असली शक्ति”

जौनपुर। मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर के पाँचवें दिन “राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका एवं कौशल विकास” विषय पर प्रेरणादायी एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में समाज सेवा के संस्कार विकसित करना, कौशल आधारित शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा नेतृत्व क्षमता को सुदृढ़ करना रहा।
कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. कमर अब्बास, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, मड़ियाहूं पीजी कॉलेज के प्रोफेसर सुरेश पाठक एवं पूर्वांचल के महामंत्री प्रोफेसर शैलेन्द्र सिंह अतिथियों के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित करते हुए उनका स्वागत किया।
अपने प्रेरक उद्बोधनों में वक्ताओं ने कहा कि युवा ऊर्जा, नवाचार और संकल्प का प्रतीक है, जो राष्ट्र की प्रगति का आधार बन सकती है।
डॉ. कमर अब्बास ने युवाओं से सेवा, संवेदनशीलता और सामाजिक दायित्व निभाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने अनुशासन, आत्मनिर्भरता और कौशल विकास को मजबूत भारत की नींव बताते हुए युवाओं से सकारात्मक भूमिका निभाने की अपील की।
प्रो. सुरेश पाठक ने शिक्षा को समाज सुधार और चरित्र निर्माण से जोड़ते हुए एनएसएस को व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम बताया। वहीं डॉ. शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि कौशल आधारित शिक्षा युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान कर आत्मसम्मान से परिपूर्ण जीवन की राह दिखाती है।
अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में सेवा, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने स्वयंसेवकों से स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, डिजिटल साक्षरता, स्वास्थ्य जागरूकता एवं ग्रामीण उत्थान जैसे सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
शिविर के अंतर्गत स्वयंसेवकों द्वारा जनजागरूकता रैली निकाली गई तथा सामाजिक संदेशों से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से समाज को सकारात्मक दिशा देने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक-स्वयंसेविकाएँ, शिक्षकगण एवं स्थानीय गणमान्य नागरिकों की सहभागिता रही। अंत में कार्यक्रम संयोजकों ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जेएमएस ग्रुप चेयरमैन जितेंद्र यादव,समाजसेवी विमल सिंह, पीयूष गुप्ता, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. विकास सिंह, डॉ. अजय विक्रम सिंह, अभिनव कृति पांडेय, सुमित सिंह (कार्यक्रम अधिकारी), डॉ. नीलेश सिंह, डॉ. विवेक विक्रम सिंह, डॉ. अरविंद यादव, अहमद अब्बास खान, अंबुज मिश्रा, पुष्पेंद्र सिंह, राजन, राज, अंशुमान, सुजीत, अल्तमस, हर्ष यादव सहित महाविद्यालय परिवार के सदस्य एवं सैकड़ों स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें