जी.एच.के. हॉस्पिटल परिसर में इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन सभी धर्म के लोग हुए शामिल देश की खुशहाली भाईचारे के लिए मागी गयी दुआ

Share

जौनपुर

पवित्र रमजान माह के अवसर पर शनिवार को जी.एच.के. हॉस्पिटल एंड हेल्थ इंस्टीट्यूट पॉलिटेक्निक, उमरपुर जौनपुर के परिसर में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर रोज़ा इफ्तार किया।
इफ्तार के बाद मौलाना जावेद अंसारी ने नमाज अदा कराई और मुल्क में अमन-चैन, भाईचारा तथा खुशहाली के लिए विशेष दुआ मांगी गई। उपस्थित लोगों ने भी हाथ उठाकर समाज में शांति और तरक्की की दुआ की।
इफ्तार पार्टी का आयोजन डॉ. अम्बर खान (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) एवं डॉ. सैफ हुसैन खान (जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन) के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर मौलाना फैसल कमर शाही ईदगाह इमाम,डॉ. सरफराज, डॉ. फैज, डॉ. फहीम, एडवोकेट बिलाल अंसारी, मोहम्मद फैज,मौलाना अनवार , डाक्टर जाफरी,शिक्षक एजाज मेहदी, पत्रकार रियाजुल, सलमान शेख,पत्रकार उस्मान, मोहम्मद अब्बास,आदर्श मौर्य, जय हिंद मौर्य, डॉ. चंद तथा मिर्जा जावेद सुल्तान समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देते हुए रमजान के पाक महीने की अहमियत पर भी प्रकाश डाला गया। अंत में आयोजकों ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें