सद्भावना क्लब जौनपुर का चुनाव 7 जनवरी को

Share

जौनपुर

सामाजिक संगठन सद्भावना क्लब जौनपुर का वार्षिक चुनाव कल दिनांक 7 जनवरी को शाम 6:00 बजे से बैंकर्स प्लाज़ा, सुतहटी बाजार, जौनपुर में आयोजित किया जाएगा। चुनाव की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।
सद्भावना क्लब के अध्यक्ष मोहम्मद रज़ा खान ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने क्लब के सभी सदस्यों से समय पर पहुंचकर मतदान में भाग लेने की अपील की है।
चुनाव को निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए क्लब के पूर्व अध्यक्ष सद् मधुसूदन बैंकर्स को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनकी देखरेख में पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।
अध्यक्ष मोहम्मद रज़ा खान ने कहा कि सद्भावना क्लब सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और जनकल्याण के कार्यों के लिए निरंतर सक्रिय है और आने वाले समय में भी समाजहित में अपनी भूमिका निभाता रहेगा। चुनाव परिणाम उसी दिन घोषित किए जाने की संभावना है।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें