• Mon. Oct 27th, 2025

    राज्यमंत्री खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चन्द्र यादव द्वारा पुलिस लाइन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं परेड का निरीक्षण किया 

    BySatyameva Jayate News

    Jan 26, 2024
    Share

                 इस अवसर पर मंत्री ने आम जनमानस को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि देश की आजादी में महात्मा गांधी, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद आदि विभूतियों की कुर्बानी को हम कभी नहीं भूल सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज हम 75वा गणतंत्र दिवस मना रहे हैं देश को आगे ले जाने में इस देश के वैज्ञानिक, इंजीनियर, किसान, सैनिको व प्रत्येक नागरिक का हाथ है।   

                  उन्होंने इस अवसर पर जौनपुर पुलिस लाइन परिसर में ध्वजा रोहण कर राष्ट्र ध्वज को सलामी भी दिया। राज्यमंत्री जी के द्वारा

    उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के बच्चों नें विभिन्न राष्ट्रवादी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।      

                इस अवसर पर माननीय विधायक बदलापुर रमेश चंद्र मिश्रा, विधायक शाहगंज रमेश सिंह, जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, पुलिस अधीक्षक डॉ० अजय पाल शर्मा, नगर मजिस्ट्रेट जल राजन चौधरी जौनपुर एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

    21 नवंबर को दिल्ली में हुंकार भरेंगे शिक्षक
    डॉ. हरेन्द्र बने आईएमए के प्रदेश उपाध्यक्ष, समाजसेवी आशुतोष सिह जमैथा ने भव्य किया स्वागत
    लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में तैयारियों के सम्बध में ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने ली बैठक

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed