
खेतासराय पुलिस ने डीजे वाहन किया सीज, एक आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के अब्बोपुर गांव में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डीजे वाहन को सीज कर दिया। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर शांति भंग के आरोप में न्यायालय चालान कर दिया।
पुलिस के अनुसार, 24 नवंबर को ग्राम अब्बोपुर में डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था। इस मामले में 25 नवंबर को थाना खेतासराय में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डीजे वाहन संख्या यूपी 62 सीटी 2644 को सीज कर दिया।
शुक्रवार 27 नवंबर को पुलिस ने मामले से संबंधित आरोपी आजाद बिन्द पुत्र तिलकराज निवासी अब्बोपुर को गिरफ्तार कर शांति भंग के आरोप में न्यायालय भेज दिया।
कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अजय यादव, हेड कांस्टेबल विपिन पाण्डेय और हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र गिरी शामिल रहे।









