अफसर हुसैन भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष बने

Share

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी ने जौनपुर के अफसर हुसैन को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन की खबर से समर्थकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन में उनकी सक्रियता, समर्पण और पार्टी के प्रति निष्ठा का सम्मान बताया।
अफसर हुसैन को नई जिम्मेदारी मिलने पर लोगों ने बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वह अल्पसंख्यक समाज के लोगों को पार्टी से जोड़ने, संगठन को मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
उनके नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा जिले में नई ऊर्जा और उत्साह के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाएगा। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि अफसर हुसैन सभी वर्गों के बीच समन्वय, भाईचारा और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने की दिशा में बेहतर कार्य करेंगे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Admin
Admin ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें