सड़क चौड़ीकरण के चलते पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

Share

23 नवंबर को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक 11 केवी पुरानी बाजार फीडर की लाइन शिफ्टिंग का कार्य

जौनपुर। सड़क चौड़ीकरण कार्य के चलते सोमवार, 23 नवंबर को शहर के 11 केवी पुरानी बाजार फीडर की विद्युत लाइन शिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा। इसके कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

विद्युत वितरण उपखंड प्रथम के उपखंड अधिकारी जितेंद्र कुमार ने उपभोक्ताओं को सूचित करते हुए बताया कि लाइन शिफ्टिंग कार्य के दौरान धननेपुर, कुत्तूपुर, हरखपुर, चित्रसारी, खालिसपुर, बेगमगंज, लाल दरवाजा, प्रेमराजपुर, पुरानी बाजार, मानीपुर सहित अन्य क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

उन्होंने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय के दौरान सहयोग करने की अपील की है। विभाग ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के कार्य के चलते विद्युत लाइन को व्यवस्थित एवं सुरक्षित तरीके से स्थानांतरित किया जाएगा।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें