उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 23 नवंबर को आएंगे सुईथाकला

Share

सुईथाकला (जौनपुर)। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सोमवार, 23 नवंबर को जौनपुर के सुईथाकला क्षेत्र पहुंचेंगे। वह मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार हेमंत तिवारी के पैतृक आवास पर 25 नवंबर को आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम के सिलसिले में उनसे एवं उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे। शासन की ओर से उपमुख्यमंत्री के भ्रमण का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपमुख्यमंत्री सुबह 11 बजे लखनऊ स्थित लामार्टिनियर ग्राउंड से राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे। दोपहर 12 बजे उनका हेलीकॉप्टर सुईथाकला क्षेत्र के छीतमपट्टी गांव में बनाए गए हेलीपैड पर उतरेगा। वहां से वह स्टाफ कार द्वारा 12:10 बजे वरिष्ठ पत्रकार हेमंत तिवारी के पैतृक आवास पहुंचेंगे। इस दौरान वह हेमंत तिवारी एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उनकी भतीजी को आशीर्वाद देंगे।

भ्रमण कार्यक्रम में स्थानीय योजनाओं के स्थलीय निरीक्षण का भी उल्लेख किया गया है। इसके बाद दोपहर 12:40 बजे उपमुख्यमंत्री आवास से रवाना होकर 12:45 बजे छीतमपट्टी हेलीपैड पहुंचेंगे, जहां से राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा प्रयागराज के लिए प्रस्थान करेंगे।

उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें