
जमीन पर कूड़ा फेंकने के विवाद में घर में घुसकर मारपीट, पांच नामजद

मड़ियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के सुदनीपुर गांव में जमीन पर कूड़ा फेंकने को लेकर हुए विवाद में पट्टीदारों ने घर में घुसकर एक परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। घटना में कई लोग घायल हो गए। पीड़िता गीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गीता देवी के अनुसार, 18 नवंबर को दोपहर करीब 12 बजे वह घर के पीछे कूड़ा फेंकने गई थीं। इसी दौरान पट्टीदार संतलाल गौतम, पवेंद्र, जितेंद्र, रविंद्र उर्फ बुलबुल और श्याम सहित परिवार के अन्य लोग गाली-गलौज करते हुए घर में घुस आए। आरोप है कि सभी ने उन्हें और परिवार के सदस्यों को लाठी-डंडे से पीटा। मारपीट में उनके सिर पर चोट आई और हाथ-पैर में दांत से काटने के भी निशान आए।
टी.डी. कॉलेज के प्रोफेसर महेंद्र कुमार त्रिपाठी का प्राचार्य पद पर चयन, क्षेत्र में हर्ष की लहरपीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि 18 नवंबर को सुबह उसके दामाद धर्मेंद्र गौतम को रास्ते में रोककर श्याम, राजन और उनके साथियों ने मारपीट की थी। इससे पहले चार नवंबर को भी संतलाल पर उनके पति को लाठी से पीटकर घायल करने का आरोप लगाया गया है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।







