
विनीत सेठ को भाजपा का क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर जोरदार स्वागत

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने जताया भरोसा, संगठन के प्रति समर्पण और सक्रियता की सराहना
जौनपुर। गहना कोठी के अधिष्ठाता और वरिष्ठ समाजसेवी विनीत सेठ को भाजपा का क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह है। भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर और एमएलसी बृजेश सिंह ‘प्रिंसू’ ने उनका जोरदार स्वागत किया। नेताओं ने इस नियुक्ति को संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रियता और लंबे समय से किए जा रहे समर्पण का सम्मान बताया।
जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि विनीत सेठ लंबे समय से संगठन के प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं। पार्टी के कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय भागीदारी और संगठनात्मक कार्यों के प्रति गंभीरता सराहनीय है। हमें विश्वास है कि क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष के रूप में वह अपनी जिम्मेदारी का कुशलतापूर्वक निर्वहन करेंगे और संगठन को और मजबूती प्रदान करेंगे।
राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर ने कहा कि विनीत सेठ की पहचान एक समर्पित, कर्मठ और संगठन के प्रति प्रतिबद्ध कार्यकर्ता के रूप में रही है। उन्होंने हमेशा पार्टी की विचारधारा और संगठनात्मक गतिविधियों को प्राथमिकता दी है। उन्हें मिली नई जिम्मेदारी उनके कार्यों पर भरोसे का प्रतीक है। विश्वास है कि वह अपनी कार्यक्षमता से संगठन की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।
एमएलसी बृजेश सिंह ‘प्रिंसू’ ने कहा कि विनीत सेठ का व्यक्तित्व सरलता, सक्रियता और संगठन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का उदाहरण है। वह हर परिस्थिति में पार्टी के कार्यक्रमों और गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं। उनकी नियुक्ति से क्षेत्रीय संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। हमें पूरा विश्वास है कि वह इस महत्वपूर्ण दायित्व को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे।
आपको बता दें कि विनीत सेठ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी जुड़े रहे हैं और भाजपा के विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता करते हैं। उनकी नियुक्ति को संगठन में उनकी निरंतर सक्रियता और कार्यशैली को मिली नई जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है।
वाराणसी मंडल के कुल 16 जिले आते हैं, जिनमें वाराणसी महानगर, वाराणसी जिला, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, मछलीशहर, भदोही, मिर्जापुर, सोनभद्र, प्रयागराज महानगर, प्रयागराज गंगापार, प्रयागराज यमुनापार, प्रतापगढ़, कौशांबी, सुल्तानपुर और अमेठी शामिल हैं।







