फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर जमीन हड़पने का आरोप, चार पर मुकदमा दर्ज

Share

मड़ियाहूं। स्थानीय तहसील क्षेत्र के लगधरपुर गांव में कथित रूप से फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार कराकर जमीन हड़पने का मामला सामने आया है। इस मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने एक ही परिवार के चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

गांव निवासी अभय पटेल ने एसीजेएम प्रथम न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि परिवार के कुछ लोगों ने कूटरचित मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार कराया। आरोप है कि प्रमाण पत्र पर फर्जी हस्ताक्षर और अंगूठे का निशान लगाकर जमीन हड़पने का प्रयास किया गया। पीड़ित ने मामले में न्यायालय से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

प्रकरण की सुनवाई के बाद न्यायालय के आदेश पर मड़ियाहूं पुलिस ने आलोक कुमार, विनोद कुमार, रामप्यारी देवी उर्फ प्यारी देवी और शांता प्रसाद निवासी लगधरपुर के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें