हत्या के प्रयास और भेड़ चोरी के मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार

Share

जौनपुर। जिले के शाहगंज और पवारा थाना क्षेत्रों की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शाहगंज पुलिस ने मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में एक आरोपी को पकड़ा, जबकि पवारा पुलिस ने 40 भेड़ों की चोरी के मामले में प्रयागराज से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने चोरी की घटना में प्रयुक्त बोलेरो और 16,500 रुपये भी बरामद किए हैं।

शाहगंज पुलिस ने बुधवार को खनुवाई नहर पुलिया के पास से अंकित पुत्र जगदीश निवासी हुसैनाबाद को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, दुर्गा देवी ने तीन नवंबर को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अंकित ने आदित्य और उन्हें जान से मारने की नीयत से मारपीट की और धमकी दी। इस मामले में हत्या के प्रयास, मारपीट और धमकी देने सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ शाहगंज थाने में एक अन्य मुकदमा भी दर्ज है।

वहीं, पवारा पुलिस ने भेड़ चोरी के मामले में प्रभाकर कुमार पुत्र बसंतलाल निवासी जोरवट बारा, थाना शंकरगढ़, प्रयागराज को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, 19-20 अक्टूबर की रात देवकीपुर गांव निवासी दीपचंद पाल की 40 भेड़ें चोरी हो गई थीं। इस मामले में दर्ज मुकदमे की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को उसके गांव से पकड़ा। उसके कब्जे से 16,500 रुपये नकद और बिना नंबर प्लेट की बोलेरो बरामद की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें