शाहगंज में पांच नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 20 से अधिक कंपनियां लेंगी हिस्सा

Share

जौनपुर। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पांच नवंबर को शाहगंज विधानसभा क्षेत्र में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्वावधान में यह मेला सुबह 10 बजे से राधिका इंटरनेशनल कॉलेज, शाहगंज परिसर में लगेगा।

जिला सेवायोजन अधिकारी जय प्रकाश पासवान ने बताया कि रोजगार मेले में 20 से अधिक कंपनियों के शामिल होने की संभावना है। इनमें अडानी सोलर एनर्जी लिमिटेड, सूर्या कंस्ट्रक्शन, तिरुमला फैकल्टी मैनेजमेंट इंडिया, उड़ान मैनपावर सर्विस, एशियन इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी, जेबी इंडस्ट्रीज, रक्सा सिक्योरिटी सर्विसेज लिमिटेड सहित अन्य कंपनियां शामिल हैं।

मेले में सोलर टेक्नीशियन, सुपरवाइजर, मशीन ऑपरेटर, स्टोर कीपर, वेल्डर, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, कंप्यूटर ऑपरेटर, मार्केटिंग मैनेजर और सिक्योरिटी गार्ड सहित विभिन्न पदों पर चयन किया जाएगा। आठवीं, दसवीं, बारहवीं, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के साथ कौशल प्रशिक्षित और अकुशल श्रमिक भी इसमें प्रतिभाग कर सकते हैं।

इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर निःशुल्क पंजीकरण कर अपनी योग्यता के अनुसार कंपनियों में आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को पांच नवंबर को अपने शैक्षिक एवं तकनीकी प्रमाण पत्रों की छायाप्रति और बायोडाटा के साथ निर्धारित स्थल पर पहुंचना होगा।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें