पूर्वांचल स्टार्टअप संवाद-2026 में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के स्टार्टअप प्रस्तावों को देखा

Share

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विद्यार्थियों से किया संवाद, कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने स्टॉल पर स्टार्टअप प्रस्तावों पर की विस्तृत चर्चा

जौनपुर। रज्जू भैया विश्वविद्यालय, प्रयागराज में आयोजित पूर्वांचल स्टार्टअप संवाद-2026 में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के विद्यार्थियों ने अपने नवाचार आधारित स्टार्टअप प्रस्ताव प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संकाय के पूर्व छात्र अभिषेक दुबे जिन्होंने अपना पहला स्टार्ट अप आइडिया पूर्वांचल के इनक्यूबेशन केंद्र से प्रेरित होकर विकसित किया था तथा बायोटेक्नोलॉजी के शेखर आनंद के स्टार्टअप प्रस्तावों की उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने समीक्षा की।

इस अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दोनों विद्यार्थियों से उनके स्टार्टअप आइडिया, प्रस्तावों और उनकी कार्ययोजना के संबंध में विस्तार से बातचीत की। उन्होंने विद्यार्थियों के नवाचार संबंधी विचारों को जाना और उनके प्रस्तावों पर चर्चा की।

कार्यक्रम में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने भी विद्यार्थियों के स्टॉल का अवलोकन किया। उन्होंने अभिषेक दुबे और शेखर आनंद के स्टार्टअप प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की। कुलपति ने विद्यार्थियों के विचारों को व्यावहारिक एवं प्रभावी स्वरूप देने, उन्हें आगे विकसित करने तथा उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ाने के विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया।
पूर्वांचल स्टार्टअप संवाद-2026 युवा नवाचारियों एवं उभरते उद्यमियों को अपने विचार और स्टार्टअप मॉडल प्रस्तुत करने का मंच प्रदान कर रहा है। इसमें पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की सहभागिता विश्वविद्यालय में नवाचार, उद्यमिता और व्यावहारिक ज्ञान को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर प्रो. मानस पांडेय, इनक्यूबेशन सेंटर के निदेशक प्रो. अविनाश पाथर्डीकर, प्रो. रजनीश भास्कर तथा कुलसचिव डॉ विनोद सिंह उपस्थित रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें