
वीका से सीखी मशीन लर्निंग की तकनीक

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में एआई एवं एमएल लर्निंग सीरीज का छठवां व्याख्यान संपन्न
जौनपुर।वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के कंप्यूटर साइंस विभाग द्वारा कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर संचालित ‘एआई एवं एमएल लर्निंग सीरीज’ के छठवें व्याख्यान का आयोजन किया गया। “आँकड़ों के समूह से मशीन लर्निंग तक : वीका सॉफ्टवेयर के माध्यम से” विषय पर आयोजित इस व्याख्यान में 88 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

मुख्य विशेषज्ञ डॉ. अनुश्री अग्रवाल ने विद्यार्थियों को वीका सॉफ्टवेयर के माध्यम से आँकड़ों का विश्लेषण कर मशीन लर्निंग मॉडल विकसित करने की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने आँकड़ों के चयन, अन्वेषण, चित्रात्मक प्रस्तुतीकरण, परिष्करण एवं पूर्व-प्रसंस्करण से लेकर उपयुक्त कलन विधि के चयन तक की जानकारी दी।
व्याख्यान में मॉडल के प्रशिक्षण, परीक्षण और मूल्यांकन की प्रक्रिया को व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। विशेषज्ञ ने बताया कि मॉडल के प्रदर्शन, सटीकता और उपयोगिता को समझने के लिए मूल्यांकन के बाद प्राप्त परिणामों की सही व्याख्या करना भी आवश्यक है।
इस व्याख्यान से विद्यार्थियों को मशीन लर्निंग की व्यावहारिक कार्यप्रणाली समझने और सैद्धांतिक ज्ञान को प्रयोगात्मक रूप में लागू करने का अवसर मिला।
मड़ियाहूं पीजी कॉलेज में छह नवंबर को लगेगा वृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां करेंगी प्रतिभागकार्यक्रम के सफल संचालन में आयोजन समिति के सदस्य दिलीप कुमार यादव, अशोक कुमार यादव एवं कृष्ण कुमार यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर विभाग के शिक्षक डॉ. संतोष कुमार यादव, पुर्नेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार पाण्डेय, दीप्ति पाण्डेय सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।




