एसएसपी ने पुलिस कार्यालय में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

Share

जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को उनके निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

एसएसपी ने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पीड़ितों को प्राथमिकता के आधार पर न्यायोचित सहायता उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के समाधान में संवेदनशीलता बरतें और यह सुनिश्चित करें कि फरियादियों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें