वाल्मीकि और संत नामदेव का जीवन दर्शन मानवता व समानता का संदेश देता है : श्यामबहादुर पाल

Share

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर सोमवार को जिला कार्यालय सदर चुंगी, अल्फस्टीनगंज में आदिकवि महर्षि वाल्मीकि और संत शिरोमणि नामदेव महाराज की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों एवं सामाजिक योगदान पर चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्यामबहादुर पाल ने की तथा संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।
श्यामबहादुर पाल ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि और संत शिरोमणि नामदेव महाराज का जीवन दर्शन समाज को सदाचार, भक्ति, समता और मानवता का संदेश देता है। महर्षि वाल्मीकि की रामायण भारतीय साहित्य और संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। वहीं संत नामदेव ने अपनी वाणी और भक्ति के माध्यम से जाति-पाति के भेदभाव से ऊपर उठकर प्रेम, समानता और मानवता का संदेश दिया। उनकी वाणी के पद श्री गुरु ग्रंथ साहिब में भी संकलित हैं। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों के विचार आज भी सामाजिक समरसता, आपसी सम्मान और न्यायपूर्ण समाज की स्थापना के लिए प्रासंगिक हैं। समाजवादी विचारधारा भी सामाजिक न्याय, समान अवसर, भाईचारे और वंचित वर्गों के सम्मान की पक्षधर है। जयंती मनाने का वास्तविक उद्देश्य महापुरुषों के विचारों को अपने आचरण में उतारना है। गोष्ठी को वरिष्ठ नेता रुखसार अहमद, समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव हरिश्चंद्र प्रभाकर और महिला सभा की प्रदेश सचिव ऊषा जायसवाल ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पूनम मौर्य, अजय मौर्य, दीपक आर. विश्वकर्मा, अनवर उल हक गुड्डू, अरशद कुरैशी, कमालुद्दीन अंसारी, सोनी यादव, अशफाक मंसूरी, रवि यादव, पूनम यादव, सोनी सेठ, वंदना यादव, वंदना श्रीवास्तव, पिंकी गुप्ता, अकरम मंसूरी, राजा नवाब, ईशान यादव, मोहम्मद आसिफ, कोमल यादव और धर्मेंद्र सोनकर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें