
जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्र का किया निरीक्षण

जौनपुर। वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी सैमुअल पाल एन. ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केंद्र पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी आवश्यक तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने पर जोर दिया।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानन्द झा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।







