
रामलीला मंच पर शराब पीने से रोका तो असलहे से किया फायर, तीन पर मुकदमा

जौनपुर। तेजीबाजार थाना क्षेत्र के हैदरपुर गांव में रामलीला मंच पर शराब पीने से मना करने पर असलहे से फायर करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद सहित तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हैदरपुर निवासी उत्कर्ष सिंह पुत्र भोला के अनुसार, 6 अक्टूबर को कुछ लोग रामलीला मंच पर शराब पीकर गाली-गलौज कर रहे थे। जब उन्होंने ऐसा करने से मना किया तो आरोपितों ने उन्हें गाली देते हुए असलहे से फायर कर दिया। उत्कर्ष ने जमीन पर लेटकर किसी तरह अपनी जान बचाई। उनके शोर मचाने पर आरोपी सफेद रंग की बाइक से उत्तर दिशा की ओर भाग निकले। पीड़ित ने बाइक चला रहे आर्यन सिंह को पहचान लिया, जबकि अंधेरा होने के कारण अन्य दो लोगों की पहचान नहीं हो सकी।
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजेश विश्वकर्मा हाउस अरेस्ट, जंतर-मंतर जाने से पहले पुलिस ने रोकाथानाध्यक्ष सतेंद्र भाई पटेल ने बताया कि तहरीर के आधार पर आर्यन सिंह और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।







