ट्रक की टक्कर से पल्सर सवार राशिद की मौत, चालक की तलाश में जुटी पुलिस

Share

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के फतेहगंज बाजार के पास शुक्रवार सुबह ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 50 वर्षीय राशिद की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मछलीशहर थाना क्षेत्र के पराहित गांव निवासी राशिद शुक्रवार सुबह पल्सर बाइक से किसी काम से जा रहे थे। फतेहगंज बाजार के पास पहुंचने पर तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई।

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही फरार चालक की तलाश कर दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें