जौनपुर रोडवेज डिपो में दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर शुरू, चालकों और परिचालकों की हुई जांच

Share

जौनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के जौनपुर बस डिपो परिसर में शुक्रवार से दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर शुरू हुआ। जिला एड्स नियंत्रण सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित शिविर में डिपो के चालकों, परिचालकों और सहयोगी कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था की गई है।

शिविर का उद्घाटन सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक स्नेहलता ने किया। उन्होंने डिपो के सभी कर्मचारियों को स्वास्थ्य जांच कराने के निर्देश दिए।

शिविर में नेत्र परीक्षण, सामान्य रक्त जांच, एचआईवी जांच एवं परामर्श, टीबी स्क्रीनिंग, एसटीआई और हेपेटाइटिस जांच के साथ सिफलिस जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

जिला टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अधिकारियों ने टीबी के संभावित लक्षण वाले लोगों को बलगम जांच कराने और एक्स-रे करवाने की सलाह दी। स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सकों, लैब टेक्नीशियन, नेत्र परीक्षण अधिकारियों, फार्मासिस्ट और काउंसलर सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सहयोग किया। शिविर का उद्देश्य परिवहन कर्मियों को समय पर स्वास्थ्य जांच और आवश्यक परामर्श उपलब्ध कराना है।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें