त्योहारों में पंडालों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें समितियां

Share

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली परिसर में दुर्गा पूजा, दशहरा और भरत मिलाप को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। उप जिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगर और ग्रामीण क्षेत्रों की दुर्गा पूजा व रामलीला समितियों के पदाधिकारी शामिल हुए। अधिकारियों ने त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

एसडीएम ने कहा कि पूजा पंडालों में पानी, बालू, सीसीटीवी कैमरे और आपात स्थिति से निपटने के लिए इमरजेंसी लाइट की व्यवस्था अनिवार्य रूप से रखें। मूर्ति विसर्जन निर्धारित स्थलों पर ही किया जाएगा। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने समितियों को स्वयंसेवक तैनात करने और शिफ्टवार पंडालों की निगरानी कराने के निर्देश दिए।

बैठक में समिति पदाधिकारियों ने रेलवे क्रॉसिंग के पास क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत, शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक निर्बाध बिजली आपूर्ति और सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग उठाई। अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें