श्री रामलीला समिति के तत्वावधान में दुर्गा पूजा पंडालों एवं श्री राम रथ भजन मंडल की बैठक संपन्न

Share

शाहगंज। श्री रामलीला समिति शाहगंज के तत्वावधान में आगामी दुर्गा पूजा एवं श्री राम रथ भ्रमण कार्यक्रम को लेकर महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गईं। प्रथम बैठक में नगर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों की व्यवस्थाओं एवं विसर्जन कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

दुर्गा पूजा पंडालों की बैठक की अध्यक्षता श्री रामलीला समिति के महामंत्री श्री अनिल कुमार अग्रहरि ने की। इस दौरान प्रशासन की ओर से प्रभारी निरीक्षक श्री दिनेश कुमार सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने पंडालों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता, विद्युत व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्ग, भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था, पंडालों के आसपास साफ-सफाई तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही विसर्जन के दौरान सुरक्षा, भीड़ एवं यातायात व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इसके पश्चात श्री राम रथ भजन मंडल की बैठक आयोजित हुई। बैठक भजन मंडल प्रमुख श्री विजय कसेरा जी के सान्निध्य में तथा श्री रामलीला समिति के महामंत्री श्री अनिल कुमार अग्रहरि की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी नौ दिनों तक नगर में सदियों से चली आ रही निर्धारित रूटों पर श्री राम रथ के भ्रमण को लेकर विस्तृत चर्चा एवं व्यवस्था तय की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि इस बार श्री राम रथ का भ्रमण और भी भव्य एवं व्यवस्थित तरीके से किया जाएगा। ढोल-मजीरे, भजन-कीर्तन और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ सदियों से चली आ रही निर्धारित रूटों पर पूरे नगर में श्री राम रथ का भ्रमण कराया जाएगा। यह श्री राम रथ वनवासी रथ के रूप में प्रभु श्रीराम के वनवास काल के दौरान किए गए भ्रमण की स्मृति को समर्पित है।

बैठक में प्रमुख रूप से मनोज जायसवाल, सह व्यवस्था प्रमुख अक्षत अग्रहरि, सौमेश बनर्जी, रितेश अग्रहरि, शुभम केसरवानी, कृष्णा अग्रहरि, राजकपूर अग्रहरि, आलोक बरनवाल, दिव्यांशु जायसवाल, वैभव अग्रहरि, शुभम यादव, शिव शंकर, बाबू, गिरधारी लाल अग्रहरि, महेश लालवानी, कृष्णकांत सोनी, अजय अग्रहरि (पप्पू), विशाल बरनवाल, शरद जायसवाल, प्रीतम जायसवाल, अमित विश्वकर्मा, नितिन साहू सहित दुर्गा पूजा समितियों एवं श्री राम रथ भजन मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने आगामी आयोजनों को सफल, व्यवस्थित एवं भव्य बनाने के लिए पूर्ण सेवा भाव से सहयोग करने का संकल्प लिया।

जय श्री राम 🚩

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें