50 लाख से अधिक लागत वाली परियोजनाओं की डीएम ने की समीक्षा, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

Share

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में 50 लाख रुपये से अधिक लागत वाली निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निर्माणाधीन सेतु और ओवरब्रिज की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराने और तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से एप्रोच रोड के निर्माण में मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा। लापरवाही मिलने पर संबंधित ठेकेदार और अधिकारी की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की चेतावनी दी।

जिलाधिकारी ने राजकीय प्रौद्योगिकी प्रशिक्षण संस्थान, मड़ियाहूं में शेष निर्माण कार्य 25 अक्टूबर तक पूरा कराकर हैंडओवर करने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन (नगरीय) के तहत खोदी गई सड़कों की गुणवत्तापूर्ण मरम्मत कर उन्हें पूर्व स्थिति में बहाल करने को कहा।

उन्होंने 90 प्रतिशत या उससे अधिक पूर्ण परियोजनाओं को संबंधित विभाग को हैंडओवर कराने तथा भूमि संबंधी लंबित मामलों की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। बैठक में सीडीओ नरेंद्र बहादुर सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी डॉ. अरुण कुमार यादव समेत विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी मौजूद रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें