दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, नकदी-जेवर समेत घरेलू सामान ले गए

Share

मड़ियाहूं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के जीयनपुर गांव में मंगलवार रात अज्ञात चोर गेट की दीवार फांदकर एक घर में घुस गए। चोरों ने तीन कमरों के ताले तोड़कर घरेलू सामान और जेवरात समेत अन्य सामान पार कर दिया। पीड़िता उर्मिला देवी ने बुधवार शाम कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

उर्मिला देवी के अनुसार तबीयत खराब होने के कारण वह दवा लेने सदर अस्पताल जौनपुर गई थीं। इसके बाद वह अपने मायके चली गईं। इसी दौरान चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया। घटना की जानकारी उनके देवर ने फोन कर दी। घर पहुंचने पर कमरों के ताले टूटे मिले और सामान बिखरा पड़ा था।

पीड़िता के मुताबिक चोर एक गैस सिलेंडर, बर्तन, पानी की टंकी, मंगलसूत्र, सोने की दो चेन, दो पंखे समेत अन्य घरेलू सामान उठा ले गए। घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद लौट गई। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर चोरी का खुलासा करने की मांग की है। वहीं, क्राइम इंस्पेक्टर इरफान अली ने घटना की जानकारी होने से अनभिज्ञता जताई।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें