वाराणसी खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू

Share

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल 6 दिसंबर 2026 को समाप्त होने के कारण रिक्त होने वाली सीटों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अपर आयुक्त (प्रशासन), वाराणसी मंडल एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी आलोक कुमार वर्मा ने बताया कि निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 29 सितंबर को सुबह 11 बजे निर्वाचन की सूचना जारी होने के बाद नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन आयुक्त, वाराणसी मंडल परिसर स्थित अपर आयुक्त (प्रथम) के न्यायालय कक्ष में संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के लिए दाखिल किए जाएंगे। नामांकन का समय सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक निर्धारित है। सार्वजनिक अवकाश के दिन नामांकन पत्र दाखिल नहीं किए जाएंगे।

अभ्यर्थी का भारत का नागरिक होना तथा किसी निर्वाचन से अयोग्य घोषित न होना आवश्यक है। उसका नाम प्रदेश की किसी विधानसभा की निर्वाचक नामावली में होना चाहिए। इसके प्रमाण के रूप में प्रमाणित प्रति भी लगानी होगी। अभ्यर्थी की आयु कम से कम 30 वर्ष होनी चाहिए और नामांकन के लिए 10 प्रस्तावक आवश्यक होंगे, जो संबंधित विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता हों। जमानत राशि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए पांच हजार रुपये तथा अन्य अभ्यर्थियों के लिए 10 हजार रुपये निर्धारित है। यह राशि ट्रेजरी चालान के माध्यम से जमा कर उसकी रसीद नामांकन पत्र के साथ लगानी होगी। अभ्यर्थी को आयोग के निर्धारित प्रारूप-26 में अपराधीकरण और चल-अचल संपत्तियों से संबंधित विवरण का 10 रुपये के स्टांप पेपर पर नोटरीकृत शपथपत्र भी देना होगा।

यदि अभ्यर्थी किसी राजनीतिक दल से संबंधित है तो संबंधित दल का प्राधिकरण पत्र निर्धारित फार्म-एए/बीबी अथवा कक/खख में प्रस्तुत करना होगा। शपथ या प्रतिज्ञान लेना भी अनिवार्य है। नामांकन पत्र अभ्यर्थी स्वयं अथवा उसके प्रस्तावक द्वारा प्रस्तुत किया जा सकता है और निर्धारित स्थल एवं समय के भीतर ही जमा होगा। अनुसूचित जाति या जनजाति के अभ्यर्थियों को सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करना होगा। नामांकन तिथि से तीन माह के भीतर की 10 फोटो जमा करनी होंगी। फोटो स्टांप साइज 2 सेमी गुणा 2.5 सेमी, सफेद या ऑफ-व्हाइट पृष्ठभूमि वाली होनी चाहिए। फोटो में चेहरा कैमरे की ओर सीधा, आंखें खुली और सामान्य भाव में होना चाहिए। फोटो रंगीन या श्वेत-श्याम हो सकती है। वर्दी, टोपी या हैट तथा काले चश्मे वाली फोटो मान्य नहीं होगी।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें