
स्कूल की अव्यवस्थाओं पर जेन जी का हंगामा

कौशांबी जिले के चायल स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज में स्कूल की अव्यवस्थाओं को लेकर जेन जी छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। छात्रों ने बिजली, पंखे, साफ-सफाई और शुद्ध पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर हंगामा किया। छात्रों का आरोप है कि स्कूल में जरूरी व्यवस्थाएं नहीं होने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उनका कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। इसके बाद छात्रों ने नाराजगी जताते हुए स्कूल प्रशासन के खिलाफ विरोध किया।
चायल स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज की हैं, जहां स्कूल की अव्यवस्थाओं को लेकर छात्रों का गुस्सा देखने को मिला। जेन जी के छात्रों ने बिजली और पंखों की व्यवस्था के साथ स्कूल परिसर में साफ-सफाई और शुद्ध पेयजल की मांग उठाई। छात्रों का आरोप है कि गर्मी और अव्यवस्थाओं के बीच पढ़ाई करना मुश्किल हो रहा है। छात्रों का कहना है कि समस्या को लेकर पहले भी शिकायत की गई, लेकिन समाधान नहीं हुआ। इसी बात से नाराज छात्रों ने स्कूल में हंगामा कर अपनी समस्याओं को सामने रखा। अब देखना होगा कि स्कूल प्रशासन छात्रों की शिकायतों पर क्या कार्रवाई करता है।








