प्रमुख सचिव ऊर्जा ने किया SLDC लखनऊ का औचक निरीक्षण, बिजली आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा

Share

लखनऊ। प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड श्री रणवीर प्रसाद ने 23 सितंबर 2026 को स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर (SLDC) लखनऊ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रियल टाइम ग्रिड मॉनिटरिंग, SCADA सिस्टम, लोड प्रबंधन तथा आधुनिकीकरण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने उत्पादन और बिजली की मांग के बीच संतुलन बनाए रखने, ग्रिड फ्रीक्वेंसी की स्थिरता, ओवरलोडिंग की रोकथाम तथा किसी भी व्यवधान की स्थिति में त्वरित रिस्टोरेशन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने नवीकरणीय ऊर्जा के प्रभावी एकीकरण को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

श्री रणवीर प्रसाद ने कहा कि आने वाले समय में बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए अनावश्यक ओवरलोडिंग और ट्रिपिंग को रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही उपभोक्ताओं को सुरक्षित, सुचारु एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर निदेशक (तकनीकी) श्री एस.के. दास, SLDC के अधीक्षण अभियंता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Admin
Admin
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें