जौनपुर को मिले तीन नए अग्निशमन वाहन, एसएसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सारांश
जौनपुर अग्निशमन विभाग को तीन नए आधुनिक वाहन मिले हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइन से इन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें 18 हजार लीटर क्षमता का जल बाउजर, पांच हजार लीटर का फोम टेंडर और एक बचाव वाहन शामिल है। इससे आपात सेवाएं मजबूत होंगी।
HIGHLIGHTS
  • जौनपुर को मिले तीन नए अग्निशमन वाहन
  • एसएसपी ने तीन वाहनों को दिखाई हरी झंडी
  • आग से सुरक्षा के लिए बढ़े संसाधन
  • अग्निशमन विभाग को मिले आधुनिक वाहन
Share

जौनपुर। जनपद में अग्निसुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए अग्निशमन विभाग को तीन नए आधुनिक वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइन परिसर से इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर संबंधित अग्निशमन केंद्रों के लिए रवाना किया।

अग्निशमन एवं आपात सेवा मुख्यालय, उत्तर प्रदेश लखनऊ की ओर से जौनपुर को 18 हजार लीटर क्षमता का एक जल बाउजर, पांच हजार लीटर क्षमता का एक फोम टेंडर और एक बचाव वाहन उपलब्ध कराया गया है। इन वाहनों के मिलने से जिले के नगरीय, औद्योगिक और ग्रामीण क्षेत्रों में आगजनी की घटनाओं के साथ ही अन्य आपात परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्य को और प्रभावी बनाया जा सकेगा।

नए वाहनों की मदद से अग्निशमन विभाग को घटनास्थल पर तेजी से पहुंचने और उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग में सहायता मिलेगी। विशेष रूप से बड़े अग्निकांड और बचाव कार्यों के दौरान इन वाहनों की उपयोगिता महत्वपूर्ण होगी।

रवानगी के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को आपात परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी ढंग से उपयोग करने और आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर गोल्डी गुप्ता, मुख्य अग्निशमन अधिकारी आरपी राय, अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र प्रसाद द्विवेदी समेत अग्निशमन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें