पायलट जारा फारूकी ने छात्राओं को दिखाई आसमान की राह

सारांश
मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज में पायलट जारा फारूकी का सम्मान किया गया। ‘एक उड़ान आसमान की’ संगोष्ठी में उन्होंने छात्राओं से विमानन क्षेत्र में करियर और अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने मेहनत, अनुशासन, धैर्य और लक्ष्य के प्रति विश्वास को सफलता का आधार बताया। कार्यक्रम में सैकड़ों छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
HIGHLIGHTS
  • पायलट जारा ने छात्राओं को दिखाई उड़ान की राह
  • बेटियां पढ़ेंगी, बढ़ेंगी और आसमान छुएंगी
  • छात्राओं से जारा ने साझा किए सफलता के अनुभव
  • विमानन क्षेत्र में करियर के बताए रास्ते
Share

जौनपुर। मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के सौदागर हाल में जनपद की होनहार पायलट जारा फारूकी का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर ‘एक उड़ान आसमान की’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का संदेश ‘बढ़ेंगी बेटियां, पढ़ेंगी बेटियां, उड़ेंगी बेटियां’ रहा। संगोष्ठी में सैकड़ों छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान ने की। उन्होंने जारा फारूकी सहित अन्य अतिथियों का बुके, स्मृति-चिह्न और अंगवस्त्रम भेंट कर स्वागत किया। प्राचार्य ने कहा कि बेटियों को शिक्षा के साथ उचित अवसर और मार्गदर्शन मिले तो वे हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा सकती हैं।

मुख्य अतिथि जारा फारूकी ने छात्राओं से संवाद करते हुए पायलट बनने की राह, प्रशिक्षण, संघर्ष और सामने आई चुनौतियों के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि विमानन क्षेत्र में करियर बनाने के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन, धैर्य और लक्ष्य के प्रति दृढ़ विश्वास जरूरी है। छात्राओं ने विमानन क्षेत्र में करियर, प्रशिक्षण और उससे जुड़ी चुनौतियों को लेकर कई सवाल पूछे, जिनका जारा फारूकी ने विस्तार से जवाब दिया।

मड़ियाहूं नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष रुखसाना फारूकी ने कहा कि बेटियों की शिक्षा और आत्मनिर्भरता समाज की प्रगति का महत्वपूर्ण आधार है। शुगर मिल के महाप्रबंधक कमाल फारूकी ने छात्राओं से अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने के लिए लगातार मेहनत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन अहमद अब्बास खान ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक-कर्मचारी, समाजसेवी और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें