शौचालय तोड़ने और महिलाओं को धमकी देने का आरोप, मुकदमा दर्ज

HIGHLIGHTS
  • चंदवक, जौनपुर।
  • थाना क्षेत्र के अमिलिया गांव में शौचालय निर्माण को लेकर विवाद होने का मामला सामने आया है।
  • गांव निवासी सनी कुमार पुत्र सतीश कुमार ने थाने में तहरीर देकर गांव के ही संतोष कुमार पुत्र स्व.
  • जियालाल व उनकी पत्नी अमरावती पर शौचालय तोड़ने और महिलाओं के साथ
Share

चंदवक, जौनपुर। थाना क्षेत्र के अमिलिया गांव में शौचालय निर्माण को लेकर विवाद होने का मामला सामने आया है। गांव निवासी सनी कुमार पुत्र सतीश कुमार ने थाने में तहरीर देकर गांव के ही संतोष कुमार पुत्र स्व. जियालाल व उनकी पत्नी अमरावती पर शौचालय तोड़ने और महिलाओं के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया है।
मंगलवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे संतोष कुमार उनके घर के पास बन रहे शौचालय को डंडे व फावड़े से तोड़ने लगे। आरोप है कि शौचालय का निर्माण कार्य पहले से रुका हुआ था। घटना के समय घर में केवल महिलाएं मौजूद थीं। विरोध करने पर आरोपितों ने महिलाओं के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया तथा पुलिस के पास जाने पर जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित ने बताया कि शौचालय में तोड़फोड़ की पूरी घटना का वीडियो उसके पास मौजूद है। उसने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की मांग की

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें