• Mon. Sep 14th, 2026

    पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों ने बनाई नोएडा अधिवेशन की रणनीति

    पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों ने बनाई नोएडा अधिवेशन की रणनीति
    Share

    जौनपुर। सद्भावना पुल के पास नव दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार दोपहर 12 बजे शिक्षामित्र से सहायक अध्यापक बने शिक्षकों की बैठक हुई। इसमें 27 सितंबर को नोएडा में होने वाले प्रदेश स्तरीय अधिवेशन में अधिक से अधिक शिक्षकों की भागीदारी को लेकर रणनीति बनाई गई।

    शिक्षक राजीव सिंह ने बताया कि प्रयागराज और गोरखपुर में हुए अधिवेशनों में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह ने पुरानी पेंशन बहाली का आश्वासन दिया था। उन्होंने कहा कि दोनों नेता इस वादे को पूरा कराने के लिए सरकार से मंजूरी दिलाने का प्रयास कर रहे हैं। आठ सितंबर को केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में हुई विधान परिषद की सर्वदलीय बैठक में भी उपमुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों से इस मुद्दे पर जल्द निर्णय लेने को कहा है।

    27 सितंबर को नोएडा में विधान परिषद सदस्य श्रीचंद शर्मा की अध्यक्षता में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आयोजित होना तय है। संयुक्त समायोजित शिक्षक संघ जौनपुर इकाई के अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में नोएडा पहुंचने और सम्मेलन के आयोजन के लिए आर्थिक सहयोग करने की अपील की।

    बैठक की शुरुआत प्रदेश उपाध्यक्ष गुरुचरण की माता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए हुई। शिक्षकों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इसके बाद कोषाध्यक्ष रामनारायण यादव ने प्राप्त सहयोग राशि और उसके खर्च का ब्योरा प्रस्तुत किया।

    बैठक में आशीष श्रीवास्तव, राजीव सिंह, सुनील मौर्य, कामाख्या नारायण राय, रामचंद्र पाल, लाल मणि यादव, लीलाधर पटेल, छोटे लाल कन्नौजिया, गिरीश कुमार भारतीय, हरीराम यादव, रामनारायण यादव और पंधारी यादव समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *