• Mon. Sep 14th, 2026

    15 और 16 सितंबर को तीन घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    15 और 16 सितंबर को तीन घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
    Share

    प्रसाद तिराहा के पास विद्युत लाइन के कार्य के चलते पंचहटिया, सिपाह, चौकिया समेत कई क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी आपूर्ति

    जौनपुर। विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी प्रथम जितेंद्र कुमार ने उपभोक्ताओं को सूचित किया है कि 15 सितंबर 2026 से 16 सितंबर 2026 तक प्रतिदिन तीन घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती सुरक्षा की दृष्टि से 33 केवी सप्लाई लाइन से संबंधित कार्य कराए जाने के कारण की जाएगी।

    विभाग के अनुसार प्रसाद तिराहा के पास 33 केवी विद्युत सप्लाई लाइन 13/11 केवी उपकेंद्र के समीप से गुजर रही है। यहां छत की सेटिंग एवं ढलाई का कार्य कराया जाना है। कार्य के दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना न हो, इसके लिए संबंधित विद्युत लाइन की सप्लाई अस्थायी रूप से बंद रखी जाएगी।

    इसके चलते 15 सितंबर मंगलवार और 16 सितंबर बुधवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक लगभग तीन घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान पांचहटिया, सिपाह, चौकिया सहित आसपास के अन्य क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।

    उपखंड अधिकारी प्रथम जितेंद्र कुमार ने प्रभावित क्षेत्रों के सम्मानित उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान विभागीय कार्य में सहयोग करें। उन्होंने बताया कि कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *