• Sun. Sep 13th, 2026

    Jaunpur News : 28 थानों में चला विशेष अभियान, 205 आरोपी गिरफ्तार

    Jaunpur News : 28 थानों में चला विशेष अभियान, 205 आरोपी गिरफ्तार
    Share

    191 वारंटी और 14 वांछित शामिल

    जौनपुर। जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए पुलिस ने रविवार को बड़े स्तर पर विशेष अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन में जनपद के सभी 28 थानों की पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए कुल 205 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनमें 191 गैर जमानती वारंटी (NBW) और 14 वांछित अभियुक्त शामिल हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों और न्यायालय से जारी वारंट वाले अभियुक्तों में हड़कंप मचा रहा।

    पुलिस के अनुसार, अभियान का मुख्य उद्देश्य ऐसे आरोपियों की गिरफ्तारी करना था, जिनके खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी हो चुके थे या जो विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे थे। पुलिस टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

    सबसे अधिक 13 वारंटी खुटहन थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किए गए। चंदवक पुलिस ने 12, लाइन बाजार और गौराबादशाहपुर पुलिस ने 11-11, जबकि मुंगराबादशाहपुर और मड़ियाहूं पुलिस ने 10-10 वारंटियों को गिरफ्तार किया। सरपतहां और केराकत से नौ-नौ तथा बक्सा से आठ वारंटी पकड़े गए।

    इसके अलावा जफराबाद पुलिस ने चार वारंटी और तीन वांछित, जलालपुर पुलिस ने छह वारंटी और चार वांछित तथा बरसठी पुलिस ने पांच वारंटी और तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। खुटहन से 13 वारंटी और दो वांछित तथा केराकत से नौ वारंटी और दो वांछितों की गिरफ्तारी हुई। इस तरह अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने वांछित आरोपियों पर भी कार्रवाई की।

    थाना कोतवाली से सात, शाहगंज से सात, खेतासराय से छह, सरायख्वाजा से छह, सिकरारा से सात, बदलापुर से चार, सिंगरामऊ से तीन, महराजगंज से चार, सुजानगंज से छह, मछलीशहर से छह, मीरगंज से सात, पवारा से चार, रामपुर से छह, नेवढ़िया से चार और सुरेरी से तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। तेजीबाजार से तीन वारंटियों को पकड़ा गया।

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वारंटी और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस की इस व्यापक कार्रवाई का उद्देश्य लंबित वारंटों का निस्तारण करने के साथ ही फरार आरोपियों को कानून के शिकंजे में लाना है। रविवार को एक साथ 28 थाना क्षेत्रों में चले अभियान से जिले में पुलिस की सक्रियता भी सामने आई है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *