• Sun. Sep 13th, 2026

    रोडवेज बस की टक्कर से भाई-बहन घायल, चालक बस लेकर फरार

    रोडवेज बस की टक्कर से भाई-बहन घायल, चालक बस लेकर फरार
    Share

    जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर सड़क पार कर रहे भाई-बहन को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसा थाने से महज 50 कदम दूर शारदा सहायक नहर के पास हुआ। टक्कर लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। हादसे के बाद चालक बस लेकर मछलीशहर की ओर निकल गया।

    मड़ियाहूं क्षेत्र के सरावा गांव निवासी छोटेलाल अपनी बहन सोनिया के साथ बरईपार से दवा लेकर घर लौट रहे थे। दोनों नहर के पास सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान जौनपुर से मछलीशहर की ओर जा रही रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी।

    हादसे की सूचना पर एक्सीडेंट प्रभारी रामनिवास और सिपाही भूरा यादव मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भेजा। पुलिस ने मछलीशहर थाना पुलिस को भी सूचना दी है। पुलिस बस की पहचान कर चालक की तलाश में जुटी है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *