• Thu. Sep 10th, 2026

    तेजगढ़ में बारिश से धंसी सड़क, ईंट के टुकड़ों से बढ़ा हादसे का खतरा

    तेजगढ़ में बारिश से धंसी सड़क, ईंट के टुकड़ों से बढ़ा हादसे का खतरा
    Share

    जौनपुर। मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के जमालापुर-बंधवा मार्ग पर तेजगढ़ गांव के पास बारिश के कारण सड़क का एक हिस्सा धंस गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विभाग ने सड़क की मरम्मत कराने के बजाय गड्ढे में ईंट के टुकड़े डालकर छोड़ दिया है। इससे राहगीरों को परेशानी के साथ दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है।

    स्थानीय निवासी असलम, दीपक, सुरेंद्र, सलीम और मुन्ना ने बताया कि लगातार बारिश से सड़क धंसने के बाद विभाग ने गड्ढे में ईंट के टुकड़े तो डाल दिए, लेकिन उसे समतल नहीं कराया। सड़क पर बिखरे ईंट के टुकड़ों से बाइक, साइकिल और चार पहिया वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। रात में स्थिति और खतरनाक हो जाती है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द सड़क की मरम्मत कराकर समतल कराने की मांग की है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *