• Fri. Sep 11th, 2026

    समाज के उत्थान को लेकर समाजसेवियों की परिचर्चा

    समाज के उत्थान को लेकर समाजसेवियों की परिचर्चा
    Share

    सिलवासा । महानगर मुंबई के समाजसेवी विगत सप्ताह 6 सितंबर 2026 को सामाजिक विकास युग पुरुष श्रीप्रसाद शर्मा ए आई एम सी ई‌ ए मंडल एडिटर वाराणसी से उनके निजी निवास स्थान दादरा,नगर हवेली दमन,सिलवासा जाकर समाज उत्थान से संदर्भित ज्वलंत मुद्दों पर परिचर्चा हेतु औपचारिक मुलाकात किया, जिन्होंने सैन, सविता,श्रीवास नन्दवंशी समाज संग उत्तर भारतीय समाज को अनेकानेक सुकृत्य सम्मान संग रोजगार मुहैया कराई है। हरिकेश शर्मा नंदवंशी ने बताया कि सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में काम करने वाले ब्यक्तिगत राष्ट्रीय सँगठनो या ट्रस्टों का शीर्ष नेतृत्व अनवरत शिक्षा,स्वास्थ्य,सुरक्षा,सहयोग एवं मानव उत्कर्ष के द्वारा अनेक क्षेत्रों में अपनी महती भूमिका निभाने वाली शख्शियतो से, व्यक्तिगत, सामाजिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमो में मुलाकातें करते रहने से विकास संभव है।किसी ने सच ही कहा है कि “तस्वीरें लेना भी जरूरी है साहब!क्योंकि आइने गुजरे वक्त के सुकृत्यों की गवाही नही दिया करते हैं। महानगर मुंबई के सामाजिक प्रहरी सैन हरिकेश शर्मा नन्दवंशी,सन्तोष निरंकार शर्मा,अधिवक्ता एवं कवि अनिल शर्मा भारत सरकार नोटरी,मनोज कुमार शर्मा,प्रदीप कुमार शर्मा नन्दवंशी के साथ स्थानीय मुकेश शर्मा,प्रदीप कुमार श्रीप्रसाद शर्मा,रंजीत शर्मा, संदीप शर्मा,विकास कुमार पाण्डेय,एविक घोष,भविष्य के निर्माता नौनिहालों ने पिता श्रीप्रसाद शर्मा का माला और अंगवस्त्र अर्पित कर सौभाग्यवर्द्धक आशीष प्राप्त किया। श्री प्रसाद शर्मा ने उपस्थित सभी समाजसेवियों का सम्मान अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ हार से किया। सामाजिक परिचर्चा पश्चात अपरंच श्रीप्रसाद शर्मा ए आई एम सी ई‌ ए मंडल एडिटर ने सामाजिक संगठन से जुड़ने के लिए प्रेरित किया और शीर्ष नेतृत्व से दूर ध्वनि यंत्र से संवाद करवाया।तत्पश्चात फास्ट रीलीफ चेरिटेबल टीम ट्रस्ट के कार्यो एवं उद्देश्यों को सैन प्रदीप कुमार नन्दवंशी ने सभी के समक्ष रखा।श्रीप्रसाद शर्मा ने कहा कि मानव सेवा में उत्तम कार्यो एवं महते सुकृत्यों की फास्ट रीलीफ चेरिटेबल टीम ट्रस्ट की सरस् मंशा सराहनीय कदम है और उन्होंने संगठन के उन्नत कार्यो की मौन मीमांसा की भूरी भूरी प्रशंसा किया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *