खुटहन (जौनपुर)। अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खुटहन पुलिस ने मारपीट और जान से मारने की धमकी सहित अन्य धाराओं में दर्ज मुकदमे से संबंधित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 5 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना खुटहन पुलिस टीम ने गोबरहा तिराहे के पास से सुबह करीब 11:30 बजे सूरज दूबे पुत्र भोलानाथ दूबे और शिवानी दूबे पुत्री भोलानाथ दूबे, निवासी बनुवाडीह, थाना खुटहन, जौनपुर को गिरफ्तार किया।
दोनों के खिलाफ थाना खुटहन में मुकदमा अपराध संख्या 217/2026 के तहत धारा 115(2), 352, 351(3), 117(3) एवं 324(4) बीएनएस में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह, उपनिरीक्षक महेन्द्र यादव, कांस्टेबल इन्द्रजीत गौड़, कांस्टेबल कुलदीप शाही तथा महिला कांस्टेबल कु. प्रियंका शामिल रहीं।

