जौनपुर। महिलाओं और किशोरियों को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगाराम गौतम ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर में स्वचालित सेनेटरी पैड वितरण मशीन का शुभारंभ किया।
इस मशीन के माध्यम से जरूरतमंद महिलाओं और किशोरियों को आसानी से सेनेटरी पैड उपलब्ध हो सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग की इस पहल का उद्देश्य मासिक धर्म स्वच्छता को बढ़ावा देना तथा महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़ी सुविधाओं को सुलभ बनाना विभाग की प्राथमिकता है।

