• Wed. Aug 26th, 2026

    चन्दवक में ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

    Share

    जौनपुर। चन्दवक थाना क्षेत्र में डोभी रेलवे स्टेशन के पास बुधवार रात ट्रेन की चपेट में आने से 72 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। घटना की सूचना स्टेशन मास्टर ने परिजनों को दी। परिजनों के अनुसार वृद्ध पिछले करीब 10 दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे।

    मृतक की पहचान पोखरा गांव निवासी रामदेव यादव पुत्र स्व. सेतु यादव के रूप में हुई है। बताया गया कि रामदेव यादव बुधवार रात घर से निकले थे। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

    गुरुवार सुबह रेलवे ट्रैक पर उनका शव मिलने की सूचना पर परिजन डोभी रेलवे स्टेशन पहुंचे। शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

    रामदेव यादव अपने पीछे दो विवाहित पुत्रों, पोते-पोतियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में भी शोक का माहौल है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *