• Mon. Aug 17th, 2026

    खुटहन पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

    Share

    जौनपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन समग्र” के तहत खुटहन पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज के निकट पर्यवेक्षण में थाना खुटहन पुलिस टीम ने मु.अ.सं. 242/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त अशोक कुमार यादव पुत्र रामभोले यादव, निवासी बीरमपुर, थाना खुटहन, जनपद जौनपुर, उम्र करीब 37 वर्ष को 17 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया।

    पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध थाना खुटहन में धारा 115(2), 351(3) एवं 3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष चालान किया गया।

    पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध वर्ष 2021 में धारा 147, 323, 427, 504 एवं 506 भादंवि के तहत थाना खुटहन में मुकदमा दर्ज था।

    गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह, उपनिरीक्षक हरिशंकर यादव, कांस्टेबल अरविन्द मिश्रा एवं रिजर्व कांस्टेबल श्यामू शामिल रहे।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *