• Mon. Aug 10th, 2026

    संस्थापक पंडित कमलापति पांडेय की 27वीं पुण्यतिथि मनाई

    Share

    जफराबाद। श्री केपी पांडेय इंटर कॉलेज जफराबाद के संस्थापक पंडित कमलापति पांडेय की 27वीं पुण्यतिथि विद्यालय परिवार ने प्रबंधक संजीव कुमार पांडेय की अध्यक्षता में मनाई। इस दौरान विद्यालय परिसर में स्थापित संस्थापक की प्रतिमा पर पुष्पार्चन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

    प्रबंधक संजीव कुमार पांडेय ने कहा कि संस्थापक महोदय सरल, सहज और सादगीपूर्ण जीवन में विश्वास करते थे। उन्होंने कभी किसी के साथ भेदभाव नहीं किया और समरसता को अपने जीवन का आधार बनाया। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में संघर्ष करते हुए विद्यालय की स्थापना की, जो आज क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए ज्ञान का केंद्र बना हुआ है।

    उन्होंने कहा कि संस्थापक के आदर्शों पर चलकर विद्यालय का निरंतर विकास करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उनके बताए मार्ग पर चलना विद्यालय परिवार का कर्तव्य है।

    इस अवसर पर प्रधानाचार्य जितेंद्र नीलम सहित शिक्षक मंगलेश पांडेय, रितेश दुबे, सनाउल्लाह, यशवंत कुमार, नितिन सिंह, इंद्रप्रकाश मिश्रा, शुभम दुबे, उमाशंकर, ज्ञान कुंवर मिश्रा, सरिता मौर्या, फरहीन अंसारी, विजयलक्ष्मी, सपना सहित कर्मचारी मौजूद रहे।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *