• Mon. Aug 10th, 2026

    पुलिया से हटाया गया महीनों पुराना कूड़े का ढेर

    Share

    केराकत। नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति कृष्णा जायसवाल के निर्देश पर नगर क्षेत्र में पुलिया के पास लंबे समय से जमा मलबा और कूड़ा हटाया गया। गयासु मास्टर की शिकायत के बाद नगर पंचायत की ओर से यह कार्रवाई की गई। नारायण व्यू मास्टर के घर के सामने पुलिया के बगल में कई महीनों से कूड़े का ढेर जमा था। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। बारिश के दौरान कूड़ा और मलबा फैलने से स्थिति और खराब हो गई थी। साथ ही जलभराव और गंदगी के कारण मच्छरजनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया था। स्थानीय लोगों ने समस्या की जानकारी नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति कृष्णा जायसवाल को दी। उन्होंने तत्काल कर्मचारियों को सफाई कराने के निर्देश दिए। इसके बाद नगर पंचायत कर्मियों ने जेसीबी और ट्रैक्टर की मदद से मौके पर जमा कूड़ा और मलबा हटाया। सफाई होने के बाद रास्ता साफ हो गया और आसपास रहने वाले लोगों ने राहत महसूस की। स्थानीय लोगों ने त्वरित कार्रवाई के लिए नगर पंचायत प्रशासन के प्रति आभार जताया।

    Udghatan TR

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *